जयपुर में लूट के लिए ई-रिक्शा ड्राइवर का सिर फोड़ा
जयपुर। जयपुर में लूट के लिए ई-रिक्शा के एक ड्राइवर का सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। बोलेरो से आए तीन बदमाशों ने रुपए नहीं मिलने पर ई-रिक्शा ड्राइवर को रोड पर गिराकर पीटा। बस्सी थाने में पीड़ित ई-रिक्शा ड्राइवर ने बोलेरो सवार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
बोलेरो सवार बदमाशों ने की मारपीट
ASI बलवान सिंह ने बताया- बस्सी के बैनाडा निवासी जयसिंह गुर्जर (42) के साथ वारदात हुई। वह ई-रिक्शा को सवारियों में चलाता है। बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह घर से खाना खाकर ई-रिक्शा से बैनाडा स्टेण्ड जा रहा था। इसी दौरान तेज से आई बोलेरो गाड़ी को आगे लगाकर ई-रिक्शा को रुकवा लिया। बोलेरो में सवार तीन लड़के नीचे उतरकर उसके पास आए। उन्होंने उसे पकड़ रुपए मांगे।
पत्थर से सिर फोड़ दिया
रुपए नहीं होने की कहने पर उसके साथ मारपीट की। जेब तलाशी में कुछ नहीं मिलने पर गुस्साएं बदमाशों ने उसे रोड पर गिरकर पीटा। एक बदमाश ने पत्थर उठाकर मार सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर बदमाश बोलेरो में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित का प्राथमिक उपचार करवाकर शिकायत पर मामला दर्ज किया।