डॉ. सुनील राय पोरवाल को मिली पीएचडी की उपाधि
भीलवाड़ा। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के दशम् दीक्षांत समारोह में सन् 2018 से 2022 तक शोध कार्य सम्पन्न करने वाले शोधार्थियों को और विश्वविद्यालय की विभिन्न अकादमिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल महोदय कलराज मिश्र ने स्वर्ण पदक प्रदान किये।
डॉ. सुनील राय पोरवाल को वनस्पति विज्ञान में राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यावाचस्पति पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्यपाल महोदय ने सभी पदक विजेताओं व डिग्री धारकों को भी बधाई दी। समारोह में 174 स्वर्ण पदक एवं 5 कुलाधिपति स्वर्ण पदक कुल 179 स्वर्ण पदक तथा 16 जुलाई 2018 से 31 जनवरी 2022 तक 183 विद्या वनस्पति की उपाधि धारियों को उपाधि प्रदान की। डॉ. पोरवाल को उपाधि मिलने पर रिश्तेदारो, मित्रों, व समाजजनों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।