डॉ. राजकुमार शर्मा 4नवंबर को भरेंगे पर्चा
नवलगढ़. नवलगढ़ वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार शर्मा 4नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले रामदेवरा परिसर में सुबह 10 बजे विशाल जनसभा होगी। रामदेवरा से एसडीएम कार्यालय तक नामांकन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करेंगे।