Dark Mode
दिव्यांग मांगीलाल को पांच योजनाओं में मिली राहत, राहत पाकर खिलखिलाएं चेहरे

दिव्यांग मांगीलाल को पांच योजनाओं में मिली राहत, राहत पाकर खिलखिलाएं चेहरे

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के गारंटी कार्ड देकर लाभांन्वित किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि 31 जिले में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया। 20 स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 8 एवं नगरीय वार्डो में 03 शिविर आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों में व्यक्तियों द्वारा राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया।

दिव्यांग मांगीलाल को पांच योजनाओं में मिली राहतः
महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को धरियावद के गाडरियावास में आयोजित शिविर में पहुंचे दिव्यांग मांगीलाल को धरियावद विधायक नगराज मीणा ने पांच योजनाओं में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया। राहत पाकर खुश होते हुए दिव्यांग मांगीलाल ने कहा कि ’मुझे पांच योजनाओं में राहत मिला है इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुत-बहुत आभार’।

राहत पाकर खिलखिलाएं चेहरेः
धरियावद के गाडरियावास में रामजी फला मांगी बाई तथा अन्य लाभार्थियों को जब फ्री बिजली, निःशुल्क चिकित्सा, फ्री फूड पैकेट जैसी अन्य योजनाओं में पात्रता के आधार पर महंगाई से राहत देने के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड मिले तो उनके चेहरे खिलखिला उठे। लाभार्थियों ने कहा कि गरीबों के लिए सरकार राहत देकर अच्छा काम कर रही है।

राधेश्याम प्रजापत आठ योजनाओं में पंजीकृत होकर हुए खुश
राधेश्याम प्रजापत ने बताया की मंगरोड़ा ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैम्प में उन्होंने जन आधार व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से आठ योजनाओ में पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा की एक ही जगह विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण की सुविधा से उन्हें बहुत आसानी हो रही है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में पंजीकरण करवाया।

आज यहां आयोजित किए गए शिविर
जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर के तहत सोमवार को जिले की प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत पील्लु, मगरोड़ा, धमोत्तर की मगरी, दलोट के सालमगढ़, पीपलखूंट की जेथलिया, सुहागपुरा की मोटामायंका, छोटीसादड़ी की अम्बावली व धरियावद की गाडरियावास में शिविर आयोजित किए गए। इन स्थानों पर आगामी 02 मई, मंगलवार को भी शिविर आयोजित होंगे।

इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में शहरी क्षेत्र में शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग एवं महंगाई राहत शिविर के तहत एक मई को प्रतापगढ़ की तलाई मौहल्ला सामुदायिक भवन, छोटीसादड़ी के बुहरानी हॉल, धरियावद के गांधी ग्राउंड में शिविर आयोजित हुआ व आगामी दिवस 02 मई मंगलवार को वार्ड संख्या 5 व 6 के शिविर प्रतापगढ़ के तलाई मौहल्ला सामुदायिक भवन, छोटीसादड़ी के वार्ड संख्या 4 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोदावरी बस्ती में 2 व 3 मई तक, वार्ड संख्या 4 के शिविर धरियावद के गांधी ग्राउंड में 3 मई तक शिविर आयोजित होंगे।

इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में ग्रामीण क्षेत्र में शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर के तहत दो मई, मंगलवार को प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत पील्लु, मगरोड़ा, धमोत्तर की मगरी, दलोट के सालमगढ़, पीपलखूंट की जेथलिया, सुहागपुरा की मोटामायंका, छोटीसादड़ी की अम्बावली व धरियावद की गाडरियावास में शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह से 3 व 4 मई को प्रतापगढ़ के बड़ीलॉक, धमोत्तर के बरड़िया, दलोट के बड़ी साखथली, पीपलखूंट के सोबनिया, सुहागपुरा के वीरपुर, छोटीसादड़ी के अम्बावली व धरियावद के नलवा में शिविर आयोजित होगा।

स्थायी कैंप निरंतर जारी
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 20 स्थानों पर स्थाई कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में नगर परिषद् परिसर प्रतापगढ़, पंचायत समिति परिसर प्रतापगढ़, नगर पालिका परिसर छोटीसादड़ी, पंचायत समिति परिसर छोटीसादड़ी, नगर पालिका परिसर धरियावद, तहसील कार्यालय परिसर धरियावद, राजीव गांधी सेवा केन्द्र जलोदा जागीर, राजीव गांधी सेवा केन्द्र केसुन्दा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र मुंगाणा, उपखण्ड कार्यालय पीपलखुंट परिसर, तहसील कार्यालय परिसर सुहागपुरा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र दलोट राजीव गांधी सेवा केन्द्र देवगढ़, राजीव गांधी सेवा केन्द्र बारावरदा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र रठांजना, राजीव गांधी सेवा केन्द्र सालमगढ़, राजीव गांधी सेवा केन्द्र घंटाली, मोखमपुरा चौराहा बस स्टेण्ड, रा.उ.मा.वि. नई आबादी अरनोद व शौली हनुमान मंदिर परिसर धर्मशाला में स्थायी महंगाई राहत कैम्प निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आमजन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!