जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू
कोटा । जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन 18 व 19 मार्च को प्रातः 10 बजे मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड से दो-दो प्रशिक्षणार्थी कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को कार्य आवंटित कर निर्देशित किया है कि कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।