Dark Mode
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने किया मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने किया मतदान

श्रीगंगानगर  । विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने 25 नवम्बर 2023 शनिवार को मतदान किया। अंशदीप ने गंगानगर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस लाईन स्थित बूथ नम्बर 129 पर मतदान किया।
25 नवम्बर को मतदान दिवस के दिन गंगानगर जिले की तीन व अनूपगढ़ जिले की दो विधानसभाओं में प्रातः निर्धारित समय के अनुसार 7 बजे सभी जगह मतदान प्रारम्भ हो गया। प्रातः 11 बजे तक पांचों विधानसभाओं में लगभग 28.22 प्रतिशत शान्तिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ। सादुलशहर विधानसभा में प्रातः 9 बजे तक 11.99 तथा 11 बजे तक 28.99 प्रतिशत, गंगानगर विधानसभा में प्रातः 9 बजे तक 10.82 तथा 11 बजे तक 24.73 प्रतिशत मतदान हुआ। सूरतगढ़ में प्रातः 9 बजे तक 12.14 तथा 11 बजे तक 28.95 प्रतिशत, रायसिंहनगर विधानसभा में प्रातः 9 बजे तक 11.49 तथा 11 बजे तक 28.62 प्रतिशत मतदान हुआ। अनूपगढ़ विधानसभा में प्रातः 9 बजे तक 12.93 प्रतिशत तथा 11 बजे तक 29.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
25 नवम्बर को मतदान प्रारम्भ होने के समय से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया तथा युवा मतदाताओं, वृद्धजनों तथा महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में 97 वर्षीय महिला भगवान देवी ने अपने परिवारजनों के साथ मतदान किया, वहीं पर प्रथम बार वोट देने आई युवती ने मतदान के पश्चात वृक्षारोपण भी किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!