Dark Mode
जिला कप्तान ने किया थाने का निरीक्षण

जिला कप्तान ने किया थाने का निरीक्षण

 

जिन्होंने नशे को अपना व्यापार बना लिया,उनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:सुधीर चौधरी

 
 
पीलीबंगा।  जिला कप्तान सुधीर चौधरी ने सोमवार देर शाम पीलीबंगा थाने का निरीक्षण किया।इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने समेत कई जरूरी निर्देश दिए।
पुलिस कप्तान ने सीएलजी सदस्यों और मंडी के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक भी की।सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे पर रोक लगाने,नशे के सौदागरो पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।एसपी ने नशे को एक बड़ी समस्या बताते हुए इसका योजनाबद्ध तरीके से निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
जिला कप्तान ने थाना प्रभारी से अपराध व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।साथ ही अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा।इसके अलावा थाना परिसर का मुआयना कर मालखाना,बैरक,मैस आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण समेत अन्य कई बिंदुओं पर समीक्षा की।एसपी ने कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों पर कार्रवाई के मामले लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।इस दौरान थाना प्रभारी विजय मीणा सहित थाना स्टाफ,सीएलजी सदस्य एवं मंडी के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!