Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा: शहरी अभियान के द्वितीय चरण का आज से हुआ शुभारंभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा: शहरी अभियान के द्वितीय चरण का आज से हुआ शुभारंभ

  • 25 फरवरी तक होगा शिविरों का आयोजन

बालोतरा। केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान का द्वितीय चरण मंगलवार से प्रारंभ हुआ। नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत शिविरों का आयोजन करते हुए सभी वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को नया बस स्टैंड परिसर तथा कृषि मंडी परिसर, मुंगडा रोड में विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी और अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा ने शिविर का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। शिविर में आमजन को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, स्थानीय पार्षद, समाजसेवी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से उपस्थित आमजन के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन स्वीकार करने के साथ आधार अपडेशन का कार्य भी किया गया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि 07 फरवरी को राजाराम छात्रावास, समदड़ी रोड तथा राघवदास आश्रम, समदड़ी रोड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह 09 फरवरी को फातिमा वाटिका, वार्ड संख्या 01 में तथा श्रम विभाग कार्यालय मैदान, पुराना 01 और 02 नंबर विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!