Dark Mode
पांच चोरी के दुपहिया वाहन सहित शातिर वाहन चोर ‘मोटा’ गिरफ्तार

पांच चोरी के दुपहिया वाहन सहित शातिर वाहन चोर ‘मोटा’ गिरफ्तार

Jaipur : भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ ‘मोटा’ निवासी भट्टा बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय था और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ और जांच आगे बढ़ने पर अन्य चार चोरीशुदा मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। सभी वाहन जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था। चोरी के बाद वह मोटरसाइकिलों को सुनसान जगहों पर छिपा देता और बाद में उनके पुर्जे अलग-अलग बेचकर पैसे जुटाता था।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी दीपक त्यागी, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार, महेंद्र कुमार, रिछपाल और साइबर सेल के ननछू राम शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के वाहनों की बरामदगी में कांस्टेबल राकेश कुमार और महेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!