Dark Mode
आम्र्स एक्ट में एक अवैध छुरा के साथ अपराधी गिरफ्तार

आम्र्स एक्ट में एक अवैध छुरा के साथ अपराधी गिरफ्तार

पावटा । सरूण्ड थाना पुलिस ने अवैध छुरा (चाकू) के साथ एक अपराधी युवक को गिरफ्तार किया है। सरूण्ड थाना अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जिले में स्पेशल व माइनर एक्ट एवं आम्र्स एक्ट में प्रभावी कार्यवाही व वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने का अभियान चलाया जाकर अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सरूण्ड थाना पुलिस ने टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए अपराधी मातादीन (30) पुत्र रतनलाल मीणा निवासी मांदरी, थानागाजी हाल किरायादार दाताराम मिस्त्री दुकान मोटरसाईकिल गोरधनपुरा थाना सरूण्ड को मय एक अवैध छुरा (चाकू) के साथ गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!