Dark Mode
कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध-प्रदर्शन

कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध-प्रदर्शन

वाहन रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

डूंगरपुर. जिले के सरकारी विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर 24 अप्रैल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सोमवार को कम्प्यूटर ऑपरेटर कलेक्ट्रेट पर इकट्‌ठा हुए। कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शहर में वाहन रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के बैनर तले कंप्यूटर ऑपरेटर कलेक्ट्रेट के सामने इकट्ठा हुए। कंप्यूटर ऑपरेटर ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी कल्पेश कलाल ने बताया कि राज्य सरकार लंबे समय से आईटी कार्मिकों की मांगों को अनदेखा कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग को तकनीकी विभाग घोषित करने, आईटी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, विभागों द्वारा पदों की मांग किए जाने पर पद उपलब्ध कराने संबंधी प्रमुख मांगों पर सरकार गौर नहीं कर रही है। इसके अलावा पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, सचिवालय, स्वायत शासन विभाग, पीएचइडी और पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभागों में आईटी का काम बहुत ज्यादा है और कर्मचारियों की संख्या ना के बराबर है।ऐसे में इन विभागों पर ब्लॉक लेवल तक आईटी के नए पदों का सृजन करने की भी मांग रखी गई है। प्रदर्शन के बाद आईटी कार्मिकों ने अपने 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!