Dark Mode
प्रतियोगिताएं बौद्धिक व कलात्मक विकास का मार्ग है - सोलंकी

प्रतियोगिताएं बौद्धिक व कलात्मक विकास का मार्ग है - सोलंकी

 फलोदी-  स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल फलोदी में गत शनिवार को हुई कार्ड मेकिंग व स्लोगन राइटिंग कम्पीटिशन के विजेताओं की घोषणा व  पुरस्कार प्रदान किये गये। परिणाम इस प्रकार रहे स्लोगन राइटिंग सीनियर ग्रुप प्रथम विधि शर्मा,द्वितीय सानिया सुथार,तृतीय हंशिका सोनी, जूनियर ग्रुप में प्रथम साक्षी पालीवाल द्वितीय चांदनी जोशी रहे,इसी प्रकार कार्ड मेकिंग कम्पीटिशन में प्रथम हंशिका जांगिड़, द्वितीय दीपेश चौहान व तृतीय वर्षा, जूनियर ग्रुप में ईशानवी प्रथम , ख्याति छीपा द्वितीय जबकि तृतीय हर्षिता सुथार रही।इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर  सेवानिवृत व्याख्याता व समाज सेवी भंवरलाल सोलंकी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि सोलंकी द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बौद्धिक व कलात्मक विकास का मार्ग होती है,जिससे हमारा मॉडल स्कूल में भर्ती होने का ध्येय पूरा होता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी, व्याख्याता व प्रोग्राम कॉर्डिनेटर विशम्भर थानवी , व्याख्याता संदीप कुमार,अवतार सिंह,कमलेश चौधरी वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र शर्मा,पेमाराम बिश्नोई,वासुदेव गर्ग,स्वर्ण सिंह,सुरेन्द्र सिंह ,अमिला चौधरी,गोपीलाल माली,महिराम, सोमाराम,सुखराम कुमावत,महिपाल सिंह,भावना व्यास व सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!