शहरी ओलम्पिक गेम्स का समापन समारोह आयोजित
रतनगढ़। राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक गेम्स का समापन नेहरू स्टेडियम में पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल डूडी ने कहा कि विजेता खिलाड़ी आगे के खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खेलों से नेतृत्व क्षमता, शारीरिक व मानसिक, विकास व अनुशासन सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये गए। इस अवसर पर पालिका अधिशाषी अधिकारी भरत हरितवाल,रामगोपाल चौधरी, आयोजन प्रभारी नगेन्द्र शर्मा,अशोक गौड़ ,कन्हैयालाल गौड़, मनोज सांकृत्य, मनोज सारस्वत, सिराजुदीन,विनोद तिवाड़ी, कन्हैया लाल शर्मा, उर्मिला जाट ,सीमा वर्मा,जगदीश शर्मा ,मदन बाना, दिनेश महर्षि , पुरुषोत्तम इंदौरिया, संपत मीणा सहित कई उपस्थित थे।संचालन पवन जोशी ने किया।