मैथ्स व अंग्रेजी के गुण सीखे बच्चो ने
मदनगंज किशनगढ़। गर्मियों की छुट्टी के चलते संयुक्त अभिभावक संघ लगातार दो वर्षो से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। जिसके तहत मैथ्स और इंग्लिश की कक्षाओं का संचालन कर बच्चो को विषयों में पारंगत किया जा रहा है। कक्षाएं 24 जून तक आयोजित होगी। इसके बाद परीक्षा का आयोजन कर संयुक्त अभिभावक संघ द्वारा सभी बच्चों का सम्मान कर उन्हे पुरुस्कारित किया जायेगा। संयुक्त अभिवावक संघ किशनगढ़ अध्यक्ष सुमित बेनावत ने बताया की संगठन का मूल उद्देश्य स्कूलों की मनमानियों और बरती जा रही खामियों को दूर करने के आलावा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देना भी है। पिछले वर्ष आयोजित कक्षाओं की सफलता के बाद इस गर्मी की छुट्टियों में भी विद्यार्थियों के लिए मैथ्स और इंग्लिश की क्लासेज विराटनगर में लगाई जा रही है। विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले इसको लेकर अबेकस और वैदिक मैथ्स की 3 क्लासेज विशेष रूप से आयोजित की गयी है।
संघ किशनगढ़ सचिव पार्षद ओम यादव ने बताया की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संयुक्त अभिभावक संघ से जुड़े भागचंद, हिमांशु, रवि दाधीच, दुर्गेश सिंघल, पल्लवी खंडेलवाल, नेहा बैनावत विद्यार्थियों को पढ़ाकर अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे है। संघ लीगल एडवाइजर अधिवक्ता प्रदीप अग्रवाल ने बताया की समर कैंप में संघ से जुड़े विनीत बेंगाणी, दिनेश अग्रवाल, प्रेम मग्नानि, विकास महनोत, वाहिद मंसूरी, संजय जैन, विकास सोडानी और अंकुर जैन अपनी सेवाएं दे रहे है।