सेंट जॉर्ज स्कूल गण्डाला में सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम आयोजन किया
बहरोड़। सेंट जॉर्ज स्कूल गण्डाला में सोमवार को सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सी.आई.एस.एफ. अंतपुरा सेंटर के हेड एम.के. वर्मा और विशिष्ट अतिथि बहरोड़ निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा रहे। अन्य विशिष्ट अतिथि धर्मवीर यादव, ढूंढारिया पंचायत सरपंच अशोक यादव, निशांत सैनी, रोशन लाल, दीपक यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर एवं सह डायरेक्टर महिपाल व सत्यवीर ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सत्र पर्यंत की गई गतिविधियों में टॉप पर रहे बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल रेखा गोयल, अर्चना यादव, सुधा यादव, अजय पाल यादव, कोमल शर्मा, रिंकी राय, मुस्कान, पूजा यादव, रविता, मुनेश यादव, पवन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। स्कूल डायरेक्टर महिपाल यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि सेंट जॉर्ज स्कूल में सिर्फ किताबी ज्ञान ना देकर बच्चों को अन्य अनेक गतिविधियां के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है।