Dark Mode
सीसीआई ने केंद्रीय बैंक को इंश्योरेंस वेंचर्स में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

सीसीआई ने केंद्रीय बैंक को इंश्योरेंस वेंचर्स में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दे दी है। आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि प्रस्तावित संयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (जीसीआईसीएल) में 1.09 फीसदी अतिरिक्त इक्विटी और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (जीसीएलआईसीएल) में 0.82 फीसदी अतिरिक्त इक्विटी के अधिग्रहण से संबंधित है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें जमा स्वीकार करना, ऋण देना और संबद्ध वित्तीय सेवाएं प्रदान करना शामिल है। जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत में सामान्य बीमा सेवाएं प्रदान करती है और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जीवन बीमा सेवाएं प्रदान करती है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!