ओपीएस बचाओ संघर्ष समिति का अभियान जारी
फलोदी . पुरानी पेंशन बचाओ संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान जारी, कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा निकाला।
रेवत लीलावत ने बताया कि पुरानी पेंशन बचाओ संघर्ष समिति जो राज्य के कर्मचारियों अधिकारियों के सभी संगठनों का सामूहिक प्लेटफार्म है, के नेतृत्व में पूरे राज्य में कर्मचारियों के 41000 करोड रुपए वापस प्राप्त करने और पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए पीएफआरडीए एक्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान जोर-जोर से चलाया जा रहा है।
सुखराम बिश्नोई ने बताया कि इसी कड़ी में आज जोधपुर जिले के फलोदी उपखण्ड में राउमावि फलोदी,राजकीय जिला अस्पताल, राउमावि खीचन,राउप्रावि खीचन सहित पीईईओ क्षेत्र खीचन में दर्जनों कर्मचारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।इस अवसर पर पीईईओ बद्रीनारायण विश्नोई,संदीप कुमार, रेवतीलाल पालीवाल, चन्दन सिंह राजपुरोहित,राजीव सुथार,गिरिराज पुरोहित,ईश्वर सिंह,राधेश्याम पँवार, राणुलाल पँवार,राजूराम, गिरधारी लाल,अर्जुनसिंह, श्याम टाक, सुरेंद्र सिंह,राजकुमार, प्रीतम चन्द,शंकुतला थानवी,रमनदीप कौर,सविता चाहर,ममता पोसवाल,अनिता विश्नोई, सरिता,प्रिया सुथार सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे ।