Dark Mode
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित 

ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित 

 
तारानगर . तारानगर पंचायत समिति सभागार में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के द्धारा राजीव गांधी युवा वॉलियन्टर्स का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन व अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने व लाभ दिलाने एवं सोशल मीडिया पर योजनाओं का प्रसार-प्रचार करने पर युवा वॉलियन्टर्स को प्रशिक्षण दिया गया।  चूरु जिले के आर्थिक एवं सांख्यिकी सहायक निदेशक भागचन्द ने बताया की राजीव गांधी युवा वॉलियन्टर्स गांव व ढाणी तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें, इस दौरान तारानगर विकास अधिकारी संतलाल मीणा एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सोनी, हरीश शर्मा, कृष्ण कुमार, रामावतार, जयवीर, मनीष सैनी व राशिद, विनोद कुमार, शिवकुमार सहित कृषि विभाग व समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!