Dark Mode
भाजपा के मेहता एवं निर्दलीय अपोलो दाखिल करेंगे नामांकन आज

भाजपा के मेहता एवं निर्दलीय अपोलो दाखिल करेंगे नामांकन आज

टोंक। विधानसभा क्षैत्र टोंक मेें भाजपा के  प्रत्याशी पूर्व विधायक अजीत सिंह  मेहता एवं कांग्रेस के बागी नईमुद्दीन अपोलो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा सोमवार को रैली निकालकर दाखिल करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के अजीत सिंह मेहता प्रात: 10 बजे भूतेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना के बाद यहां आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के पश्चात रैली के रूप में  एपीआरटी कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा सौपेगें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी एवं प्रदेश संयोजक विस्तारक राजेश गुर्जर आदि मौजूद रहेगें। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गांधी खेल मैदान से रैली के रूप में रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचेगें, जहां निर्दलीय के रूप में अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!