भाजपाई बैठे धरने पर, उपखंड अधिकारी ने किया रिहा
भुसावर . गाँव में आयोजित मुख्यमंत्री महगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गाँव के संग लगे अभियान शिविर में समस्याओं का सोमवार 8 मई 2023 को समाधान नहीं होने पर मंगलवार 9 मई 2023 को गांव के राकेश उर्फ रॉकी जाट सहित तीन जने पथैना गाँव की टंकी पर चढ गए ,जहां समझा इसके बाद उपखंड अधिकारी सहित पुलिस टीम ने नीचे उतारा नीचे उतारकर पुलिस तीनों को थाने ले आई!
भाजपाईयों ने थाने पर दिया धरना
बुधवार 10 मई 23 भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा भुसावर नगरपलिका उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय् की अगुवाई में भुसावर थाने के सामने इनकी रिहाई को लेकर धरना दिया गया! उपखंड अधिकारी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस द्वारा प्रस्तुत करने पर तीनों को सशर्त रिहा किया गया!