Dark Mode
भाजपा मुखर्जी मंडल ने किया सांसद बोहरा का स्वागत

भाजपा मुखर्जी मंडल ने किया सांसद बोहरा का स्वागत

टोंक । भाजपा मुखर्जी मंडल टोंक द्वारा नीजि यात्रा पर टोंक आये जयपुर सांसद रामचंद्र बोहरा का एक नीजि होटल में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  राजेश शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों द्वारा  सांसद  रामचरण बोहरा एवं युगल किशोर शर्मा  नमोन्मेश समन्यवक को मालाऐं एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।  रामचरण बोहरा द्वारा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर सभी भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कर अजय भाजपा, विजय भाजपा  का मंत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सी पी जोशी की योजनाऐं जिनमें पन्ना प्रमुख,  बूथ समितियों पर भी चर्चा की गई । इस मौके पर बूथ अध्यक्ष पीयूष शर्मा पंडित पवन सागर शर्मा, मंडल महामंत्री शंकर विजय, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अनिल टिक्कीवाल, एड. उत्तम शर्मा रविंद्र कुमावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर,  बीना जैन, तोसिफ खान, अंकित शर्मा, महेश शर्मा, अशोक शर्मा,  सीमा गौतम, ममता शर्मा एवं जूली शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!