Dark Mode
छोटे पलों में बड़ी खुशी... इस्तांबुल में हिना खान का सुकून भरा सफर

छोटे पलों में बड़ी खुशी... इस्तांबुल में हिना खान का सुकून भरा सफर

मुंबई। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपनी तुर्की यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस्तांबुल से कुछ बेहद खूबसूरत और सुकून भरे पल साझा किए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

इन तस्वीरों में हिना सुबह के शांत माहौल में नाश्ते के दौरान पक्षियों को खाना खिलाती नजर आईं। उनके पीछे हागिया सोफिया और ब्लू मस्जिद का शानदार नजारा दिखाई दे रहा था। इस खास पल को साझा करते हुए हिना ने बताया कि पक्षियों को चीज बहुत पसंद आई और यही छोटी-सी खुशी उनके दिन को खास बना गई।

हिना ने कैप्शन में लिखा कि असली खुशी ऐसे ही साधारण पलों में छिपी होती है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती और वहां की शांति ने उन्हें अंदर से सुकून दिया। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

इससे पहले हिना ने अपने पति रॉकी जैसवाल, मां और परिवार के साथ तुर्की यात्रा की झलकियां भी शेयर की थीं। इस्तांबुल में उन्होंने पारंपरिक तुर्की नाश्ते का आनंद लिया और वहां की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि वहां का खाना, माहौल और अपनापन बेहद खास है, जिसे हर किसी को एक बार जरूर अनुभव करना चाहिए।

यात्रा के दौरान हिना ने अपनी फ्लाइट से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिसमें उन्होंने खास देखभाल और सुविधा के लिए आभार जताया था। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना हाल ही में कपल्स रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आई थीं, जहां उनके रिश्ते की खूबसूरत झलक दर्शकों को देखने को मिली। शो में रोमांस, मस्ती और हल्की नोक-झोंक ने खूब मनोरंजन किया।

हिना खान को टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार से घर-घर पहचान मिली। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज़ में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में उनकी निगेटिव भूमिका को भी काफी सराहा गया था।

फिलहाल हिना अपने सुकून भरे सफर और खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा कर रही हैं, जो यह बताता है कि असली खुशी बड़े नहीं, बल्कि छोटे पलों में ही छिपी होती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!