Dark Mode
भारत डायनामिक्स का मुनाफा 59.5% गिरकर 113 करोड़ रुपये पर

भारत डायनामिक्स का मुनाफा 59.5% गिरकर 113 करोड़ रुपये पर

मुंबई। सरकारी डिफेंस कंपनी भारत डायनामिक्‍स लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 59.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही में कंपनी ने 113 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 273 करोड़ रुपए था।
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की परिचालन से आय सालाना आधार पर 73 प्रतिशत कम होकर 480 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,777 करोड़ रुपए थी।
ऑपरेशनल आधार पर कंपनी का एबिटा 81.5 प्रतिशत कम होकर 55.2 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 299 करोड़ रुपए था।
मार्च तिमाही में कंपनी का एबिटा मार्जिन कम होकर 11.5 प्रतिशत हो गया है, जो कि एक साल पहले समान तिमाही में 16.8 प्रतिशत था।
जनवरी से मार्च अवधि में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 68 प्रतिशत कम होकर 599 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,876 करोड़ रुपए थी।
कंपनी ने वित्त वर्ष 26 के लिए 5 रुपए की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 0.40 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।
कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा,“हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वर्ष के लिए प्रति शेयर 0.40 रुपए (प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 5 रुपए) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों द्वारा अनुमोदन प्राप्त होने पर डिविडेंड का भुगतान एजीएम की तिथि से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।”
भारत डायनामिक्‍स के शेयर का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है।
बीते पांच कारोबारी सत्र में शेयर में 1.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक महीने में शेयर 7.72 प्रतिशत घटा है। पिछले छह महीने में शेयर 14.85 प्रतिशत कमजोर हुआ है। वहीं, बीते एक साल में शेयर में 32 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!