Dark Mode
ब्यावर : श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला सभा की ब्यावर जिला कार्यकारिणी गठित

ब्यावर : श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला सभा की ब्यावर जिला कार्यकारिणी गठित

ब्यावर। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला सभा, ब्यावर जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा संगठन की जिलाध्यक्ष प्रेरणा एम.एल. तिवारी द्वारा की गई। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष माया त्रिवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष ममता शर्मा की सहमति व अनुशंसा के आधार पर की गई। नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न तहसीलों एवं कस्बों की महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमला (बिजयनगर) एवं रेखा गोपाल पंचारिया (ब्यावर) को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अनिता गोविंद शर्मा (ब्यावर) और सरिता रामपाल शर्मा (बिजयनगर) को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री लता शर्मा (ब्यावर), जिलामंत्री विनोद व्यास (मसूदा) एवं रेणु उपाध्याय (ब्यावर) होंगी। संगठन मंत्री के रूप में प्रज्ञा शर्मा (बिजयनगर) व श्वेता शर्मा (ब्यावर) को चुना गया है। प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी प्रेमलता शर्मा (बिजयनगर) और आराधना तिवारी (ब्यावर) को सौंपी गई। सांस्कृतिक सचिव के रूप में रिंकू शर्मा (बदनोर), नीतू उपाध्याय (ब्यावर) और मनभर शर्मा (बिजयनगर) को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अक्षिता शर्मा (ब्यावर) और सुमित्रा शर्मा (बदनौर) को सौंपी गई। तहसील अध्यक्ष के रूप में बिजयनगर, बदनौर, मसूदा एवं जैतारण से चार महिलाओं को चयनित किया गया है।जिलाध्यक्ष प्रेरणा तिवारी ने कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और समाजहित में सक्रिय योगदान देगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!