देवलिया कला तेजाजी धाम पर सौंदर्यकरण विकास कार्य प्रगति पर
देवलिया. वीर तेजाजी महाराज की धाम पर चल रहे विकास कार्यों से अभिभूत होकर भामाशाह बाबा सरकार के परम भक्त श्री कैलाश चंद्र साहू देवलिया कला ने श्री वीर तेजाजी महाराज के मैन चबूतरे के चारों ओर परिक्रमा मार्ग मे लोहे की रेलिंग निर्माण की धोषणा की थी उसका कार्य शुरू हो गया है जिसके चलते श्रद्धांलुओं मे हर्ष की लहर दिखाई दी।कोषाध्यक्ष सांवर लाल यादव ने बताया कि धाम के विकास कार्यों मे कई भामाशाहो व ग्राम वासियों व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा इस धाम पर बढ़-चढ़कर दान पुण्य व सहयोग दिया जा रहा है जिससे चार चांद लगने जैसा प्रतीत हो रहा है। सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने सभी भामाशाहो व श्रद्धांलुओं का आभार प्रकट किया।