Dark Mode
एल क्लासिको जीतकर बार्सिलोना बना चैंपियन, रियल मैड्रिड रह गया पीछे

एल क्लासिको जीतकर बार्सिलोना बना चैंपियन, रियल मैड्रिड रह गया पीछे

बार्सिलोना। एफसी बार्सिलोना ने 'एल क्लासिको' मुकाबले में रियल मैड्रिड को 2-0 से हराते हुए ला लीगा के खिताब को अपने नाम किया। बार्सिलोना ने यह 29वीं बार ला लीगा की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। रियल मैड्रिड इस मुकाबले में अपने तीन अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरी। टीम के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण यह मुकाबला नहीं खेल सके, तो फेडेरिको वाल्वरडे भी इस मैच का हिस्सा नहीं थे। वहीं, वॉर्मअप के दौरान हुई समस्या के कारण डीन हुइजसेन भी यह मैच खेलने नहीं उतरे। बार्सिलोना के लिए इस मुकाबले में पहले गोल की नींव फेरान टोरेस ने रखी। उन्होंने 9वें मिनट में एंटोनियो रुडिगर से फाउल करवाया, जिसके पूरा फायदा मार्कस रैशफोर्ड ने उठाया। रैशफोर्ड की दनदनाती हुई किक को गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे। टोरेस ने 18वें मिनट में बार्सिलोना की बढ़त दोगुनी कर दी, जब डैनी ओल्मो ने स्ट्राइकर को स्मार्ट बैकहील से शानदार पास दिया।
ब्रेक से पहले रैशफोर्ड के पास तीसरा गोल करने का शानदार मौका था, जब टोरेस ने उन्हें फिर से गोल करने के लिए बेहतरीन पास दिया, लेकिन इस बार कोर्टोइस ने शॉट को वाइड टिप कर दिया और ओल्मो ने मिले कॉर्नर से अपना शॉट वाइड मार दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में रियल मैड्रिड संघर्ष करती हुई नजर आई, कोर्टोइस ने रैशफोर्ड के खतरनाक क्रॉस को रोका और टोरेस के शॉट का शानदार अंदाज में बचाव किया। जूड बेलिंगहैम का एक गोल ऑफसाइड होने की वजह से रद्द कर दिया गया।
बार्सिलोना के गोलकीपर जोन गार्सिया ने विनीसियस के गोल करने के प्रयास को विफल कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में कोर्टोइस ने राफिन्हा और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के शॉट का बचाव किया। रियल मैड्रिड ने मैच में वापसी करने के काफी प्रयास किए, लेकिन बार्सिलोना के मजबूत डिफेंस ने उन्हें अपने इरादों में सफल नहीं होने दिया। टीम फैंस के साथ 2025/26 ला लीगा और सुपर कप टाइटल का जश्न मनाने के लिए बार्सिलोना की सड़कों पर उतरेगी। चैंपियंस परेड शहर के कई मशहूर हिस्सों से गुजरेगी और बार्सिलोना की सड़कों पर एक बड़ा 'ब्लाउग्राना' सेलिब्रेशन होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!