विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रश्नोत्तरी से बच्चो की जिज्ञासाओं को किया शांत।
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा अंतराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर बुधवार को वैशालीनगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि उपभोक्ता के महत्व एवम् उनके अधिकारों व दायित्वों के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता निवारण आयोग की सदस्य जयश्री शर्मा ने कहा कि जब भी आप कोई वस्तु खरीदे या सेवाएं ले तो उसका बिल अवश्य ले । बिल नही लेने की स्थिति में आप अप्रत्यक्ष रूप से टेक्स चोरी में संलिप्त हो जाते हैं, दूसरा वस्तु के खराब या दोषयुक्त होने पर आप क्लेम नही कर सकते । कोई भी दुकानदार, विक्रेता एमआरपी से ज्यादा पैसे लेने या बिल देने में आनाकानी करे तो राजस्थान सरकार के उपभोक्ता शिकायत निवारण सेल के टोल फ्री न. 1800180630 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं । मुख्य अतिथि ने बच्चो से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से सवाल जवाब करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया । सवालों का सही एवम् सटीक जवाब देने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया । स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में हर उपभोक्ता को जागरूक होना चाहिए । उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी, शोषण, दोषयुक्त सामान, असंतोषजनक सेवाएं, अनुचित व्यापार के विरुद्ध सुरक्षा के बारे में जानकारी रखनी चाहिए । मंच संचालन डॉ महेंद्र चौधरी ने किया । अंत में शाला प्रधानाचार्य अर्पणा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर शाला स्टाफ सहित अन्य उपस्थित थे ।