Dark Mode
एएसआई 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एएसआई 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि भरतपुर एसीबी चौकी को शिकायत मिली थी कि परिवादी के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे में नाम निकालने की एवज में आरोपी एएसआई रिश्वत की मांग कर रहा था और परेशान कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरविजन में की गई। आरोपित से पूछताछ जारी है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!