Dark Mode
अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन बहरोड पहुंचे

अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन बहरोड पहुंचे

बहरोड़। अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन रविवार को बहरोड पहुंचे। जहां उन्होंने उपखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों के साथ वार्ता कर फीडबैक लिया और बहरोड़ क्षेत्र के अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी हासिल की। इस दौरान बहरोड़ एसडीएम सचिन कुमार यादव, तहसीलदार दिनेश कुमार यादव, नीमराणा एसडीएम मुकुट सिंह, तहसीलदार पुष्पेंद्र देशवाल, थाना प्रभारी राजपाल सिंह, बीडीओ अनीता यादव, डा. आदर्श अग्रवाल, बिजली विभाग सहायक अभियंता अमित यादव, बहरोड़ में संचालित राहत शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा योजनाओं का फीडबैक लिया और सीडीपीओ सुधीर कुमार यादव से आंगनबाड़ी भवनों, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार आर्य से पेयजल समस्याओं को लेकर जानकारी हासिल की। सभी विभाग के अधिकारियों से जानकारी हांसिल कर दिशा निर्देश दिये।  

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!