Dark Mode
राजस्थान में 31 तक आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 31 तक आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 31 मार्च तक राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। शनिवार को बीकानेर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई, जबकि जयपुर, कोटा समेत अधिकांश जिलों में दिनभर तेज धूप बनी रही। सीकर में भी दोपहर बाद बादल छाए और तापमान में हल्की गिरावट हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की गई, लेकिन बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ हिस्सों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ धूलभरी हवाएं चलीं। देर रात जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में भी बादल छाए रहे। कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है। सोमवार को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर और डीडवाना-कुचामन जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।मौसम केंद्र के अनुसार नया सिस्टम अप्रैल के पहले सप्ताह में भी सक्रिय रह सकता है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!