Dark Mode
एआई 48 घंटों में व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन विकसित कर सकता है

एआई 48 घंटों में व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन विकसित कर सकता है

इन दिनों दुनिया के कई देश कैंसर की सबसे उपयोगी और किफायती मेडिसिन की खोज करने में जुटे हुए है। इसी बीच कैंसर की वैक्सीन को लेकर ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन ने बड़ा बयान दिया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में लैरी एलिसन ने कहा कि कैंसर के खिलाफ वैक्सीन बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जा सकती है।उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से मात्र 48 घंटे में ही किसी व्यक्ति के लिए कैंसर के खिलाफ वैक्सीन बनाई जा सकती है। व्हाइट हाउस में स्टारगेट परियोजना की शुरुआत करने के दौरान उन्होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में प्रगति हुई है।


एआई फिल्ड में हुआ ये विकास स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि एआई जल्द ही कैंसर से लड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत mRNA टीके का डिजाइन तैयार करेगा। इस टीके को रोबोटिक प्रणालियों द्वारा उत्पादित किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि आमतौर पर ट्यूमर के छोटे-छोटे टुकड़े शरीर में रक्त के जरिए तैरते है। ऐसे में कैंसर का कम समय में पता लगाने में एआई की मदद ली जा सकती है। फिर, एक साधारण बल्ड टेस्ट के माध्यम से जीन अनुक्रमण की मदद से, उस कैंसर से लड़ने के लिए एक वैक्सीन विकसित की जा सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!