Dark Mode
दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी, बम की सूचना से मचा हड़कंप

दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी, बम की सूचना से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले आज दोपहर दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की धमकी मिली। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी की खबर जैसे ही सामने आई, वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। आनन-फानन में बॉम्बे हाईकोर्ट के परिसर को खाली कराया जा रहा है।


जांच में जुटे अधिकारी
बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारी जांच में जुट गए। बॉम्बे हाईकोर्ट में तलाशी ली जा रही है। पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये बम की धमकी किसने दी थी।


दिल्ली एचसी को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी
गुरुवार को ही दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की खबर सामने आई है। जिसके तुरंत बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर आने को कहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!