अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया
फलोदी . अधिवक्ता संस्थान फलोदी द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित करने एवं अधिवक्ता जुगराज चौहान की निर्मम हत्या ने के विरोध में न्यायालयों में स्वैच्छिक उपस्थिति नही दी गई।
अधिवक्ता संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल जोशी ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में अधिवक्ता लम्बे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित करने की निरन्तर मांग कर रहे है लेकिन लम्बे समय बाद भी राज्य सरकार द्वारा उक्त एक्ट विधान सभा में पारित नही किया जा रहा है। जबकि अधिवक्ताओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाये लगातार बढ रही है जिससे अधिवक्ताओं को न्यायालयों में उपस्थित होकर मुकदमों की पैरवी करना मुश्किल हो गया है अधिवक्ता अपने आपको असुरक्षित व असहज महसुस कर रहे है।
उन्होंने बताया कि 18.02.2023 को जोधपुर के अधिवक्ता जुगराज चौहान की दिन दहाडे, बीच सड पुर नृशंस हत्या कर दी गई है। जिससे आम अधिवक्ताओं में भारी रोष है ओर कार्य बहिष्कार जारी होने के बाद भी कोई ठोस आश्वासन ओर कार्यवाही नहीं की गई इसलिए लगातार चौथे दिन 23.02.2022 को अधिवक्तागण न्यायालयों में विरोध स्वरूप अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई तथा आज संस्थान न्यायिक कार्यो में भाग नही लेकर न्यायालय परिसर में पैड पौधों को पानी देकर इसे राज्य सरकार को सद बुद्धि देने की प्रार्थना की तथा मौन जुलुस निकालर राज्य सरकार से ज्ञान के मार्फत मांग की ।