एनडीपीएस मामले में 4 माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
फलोदी. जिला पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल आई.पी.एस. के निर्देशानुसार हुई कार्यवाही में पुलिस थाना जाम्बा टीम द्वारा ऐरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित स्मैक सप्लायर अभियुक्त वकील अहमद पुत्र सिकन्दरखां जाति मुसलमान निवासी जोड़ पीएस फलोदी को टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । घटना का विवरण - थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी द्वारा पूर्व में अभियुक्त अजीत जैन पुत्र भूरालाल जाति जैन उम्र 39 साल निवासी नाहटों का बास फलोदी हाल निवासी भीलो की गोलाई के पास कुण्डल रोड़ फलोदी के कब्जे से 21.50 ग्राम स्मैक बरामद कर प्रकरण कायम किया था। उक्त मामले में अवैध स्मैक सप्लायर वकील अहमद पुत्र सिकन्दर खां जाति मुसलमान निवासी जोड़ फलोदी घटना के बाद से फरार था। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना में शरीक मुलजिमान की तलाश व गिरफतारी बाबत निर्देश दिये गये। जिस पर सोरभ तिवाडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व रामकरणसिंह मलिण्डा वृताधिकारी फलोदी के निर्देशन मे सुरेश सारण उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना जाम्बा के नेतृत्व में टीम द्वारा अभियुक्त वकील अहमद की तलाश शुरू की। दौराने तलाश 04.09.2023 को वकील अहमद पुत्र सिकन्दरखा जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी मस्जिद की ढाणीया जोड़ पुलिस थाना फलोदी जिला फलोदी को दस्तियाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। जिससे अवैध स्मैक खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। मुलजिम वकील अहमद पुलिस थाना फलोदी के प्रकरण संख्या 172/ 2023 एनडीपीएस एक्ट में भी फरार चल रहा है।