Dark Mode
चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन का कल अन्तिम दिन

चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन का कल अन्तिम दिन

चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन का कल अन्तिम दिन

- 31 जनवरी तक करवाएं रजिस्ट्रेशन ताकि 1 फरवरी से मिलने लगे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 31 जनवरी 2023 तक योजना में पंजीकरण करवाने पर 1 फरवरी 2023 से योजना में नि:शुल्क उपचार का लाभ ले सकेंगे। 31 जनवरी 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर आमजन को योजना का लाभ 1 मई 2023 से मिल पाएगा। यह राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी फ्लैगशिप योजना है, जिसमें  प्रदेश का कोई भी परिवार 850 रुपए देकर योजना से जुड़ सकता है। योजना से जुडऩे के लिये उम्र, आयु, वर्ग, आय की कोई बाध्यता नही है।
सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जल्द स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए नागरिक 31 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवा लें। 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर परिवार को 1 फरवरी 2023 से योजना लाभ ले सकेंगे। 31 जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर योजना का लाभ 1 मई 2023 से मिल पाएगा। इसलिए वंचित परिवार ई-मित्रा पर 850 रुपए जमा करवाकर मंगलवार 31 जनवरी तक आवश्यक रूप से चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से शुरु की गई थी। जिन परिवारों की पॉलिसी 31 जनवरी 2023 तक वैद्य है, वें भी 31 जनवरी तक पॉलिसी रिन्यू करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद पंजीकरण अथवा पॉलिसी रिन्यू करवाने पर पंजीकृत परिवार को 1 मई 2023 से योजना में उपचार ले सकेंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!