अगस्त क्रांति का 81 वा वर्ष मनाया
रतनगढ़ । जिला काँग्रेस कार्यलय में भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति का 81 वा वर्ष कांग्रेस कमेटी चूरू जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ के नेतृत्व में मनाते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्टी को सम्बोधित करते हुए अमर शहीदों का भारत की आज़ादी में अतुलनीय योगदान रहा है, हमारे गाँव मे अभी मेरी माटी मेरा देश का नारा चल रहा है। जंहा जंहा शहीद है वँहा की मिट्टी लाकर, जंहा जंहा शहीद हुए है वँहा से मिट्टी लाकर नगरपालिका औऱ पंचायत समिति में वो मिट्टी लाकर एकत्रित किया जाएगा, उस मिट्टी को चूरू भेजा जायेगा व अमर शहीदों को याद किया जायेगा। गाँधी परिवार के इंद्रा गाँधी, राजीव गाँधी के त्याग बलिदान औऱ तपस्या को भी याद किया गया बैठक को अनवर कुरैशी, महेश पुरोहित, तरुण चाकलान, देवीसिंह राजपुरोहित ने भी सम्बोधित किया बैठक में सुरेंद्र हुड्डा, फकीरचंद दानोदिया, शाहरुख,विक्रमपाल,कमलकुमार बनसिया, त्रयम्बक शर्मा, हरीश जसेल,पप्पू कड़वासरा,रतनलाल सहित कई कार्यक्रता मौजूद थे। इसी क्रम में देहात,व शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अगस्त क्रांति दिवस प्रदेश कांग्रेस महासचिव पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए गोदारा ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन से देश में स्वतंत्रता प्राप्ति का आधार बन गया। गोष्ठी को पंडित महेश चंद्र पुरोहित, अरविंद चाकलान, गिरधारी लाल बांगड़वा, भानीराम मेघवाल आदि ने भी संबोधित किया।