Dark Mode
जयपुर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़

जयपुर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़

जयपुर। जयपुर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिता के परिचित ने घर छोड़ने के दौरान मासूम से छेड़छाड़ की। इसका पता लगने पर लोगों ने उसे कार से बाहर निकालकर पीटा। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले आरोपी से उनकी जान-पहचान हुई थी। वह सोमवार शाम करीब 5 बजे आरोपी से मिलने गए थे। तब बच्ची भी साथ थी। आरोपी ने गाड़ी में घर छोड़ने के बहाने पिता-बेटी को कार में बैठाया। रास्ते में बच्ची को दिलाने के लिए पिता कार से उतरकर दुकान पर चला गया। इस दौरान आरोपी परिचित ने कार के अंदर बैठी मासूम के साथ छेड़छाड़ की। वापस लौटने पर बच्ची ने रोते हुए पिता को इस बारे में बताया। गुस्साए पिता ने आरोपी को पकड़ कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी आरोपी के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!