6 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त
कोटा। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने, जमाखोरी रोकने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रवर्तन अधिकारी विपिन जैन तथा प्रवर्तन निरीक्षक तारा प्रेमचंदानी, विशाल मीणा एवं समीक्षा भटनागर ने गुरुवार को सांवरिया रेस्टोरेंट एण्ड फास्टफूड जोन पाटन चौराहा से 3 घरेलू सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग एवं लक्ष्मी चूल्हा सेंटर नयापुरा, खाई रोड पर गुलाब द्वारा 3 घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रिफलिंग करते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला रसद अधिकारी प्रथम कार्तिकेय मीणा बताया कि इसी क्रम में टीम द्वारा 2 गैस एजेन्सी इण्डेन गैस एजेन्सी सीटी पार्क के सामने कोटा एवं सुविधा गैस एजेन्सी का भी निरीक्षण किया गया। इस प्रकार टीम द्वारा कार्यवाही में कुल 6 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए। सम्बन्धित फर्म/व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6ए के अंतर्गत न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।