होटल संचालकों को किया पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रेरित
बारां। पश्चिम मध्य एशिया में तनाव के दृष्टिगत अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह, आयुक्त नगर परिषद भुवनेश मीणा, मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि, पाईप्ड नेचुरल गैस कम्पनी के प्रतिनिधि व अन्य सदस्यों एवं फूड एसोसिएशन के प्रतिनिधि, होटल, रेस्टोरेंट मालिक उपस्थित रहे बैठक में गैस सप्लायर कम्पनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पीएनजी घरेलू एवं व्यावसायिक कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन मात्र 590 रूपए में किया जा रहा है। उन्होंने इसको लगवाने के फायदे तथा कनेक्शन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी साझा की। वर्तमान माहौल में अधिक से अधिक कनेक्शन लेने के लिए होटल संचालकों को पीएनजी गैस कम्पनी द्वारा प्रोत्साहित किया। पीएनजी घरेलू एवं व्यावसायिक कनेक्शन पर्यावरण अनुकूलित होने तथा महंगाई के दौर में राहत देने वाले बताए गए। साथ ही बताया गया कि कनेक्शन को लेने में एलपीजी के तुलना में ज्यादा बचत होगी तथा यह गैस 24 घंटे उपलब्ध होती है। आग लगने की नहीं के बराबर सम्भावना है। साथ ही बार बार बुकिंग की समस्या भी नहीं रहती। बैठक में उपस्थित फूड एसोसिएशन के प्रतिनिधि, होटल, रेस्टोरेंट मालिकों द्वारा पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की इच्छा जाहिर की। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा सर्किट हाउस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस लाईन तथा मेडीकल कॉलेज के प्रतिनिधि द्वारा मेडीकल हॉस्टल में ऐसे कनेक्शन लगवाने की सलाह दी।