Dark Mode
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक

 प्रवासी राजस्थानियों के लिए राजस्थान फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की- प्रवासियों के साथ जुड़ाव को और मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

जयपुर। राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, आयोजना भवानी सिंह देथा, शासन सचिव, वित्त (व्यय) मती टीना सोनी एवं आयुक्त, राजस्थान फाउंडेशन डॉ. मनीषा अरोड़ा मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने राजस्थान फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार और राजस्थान फाउंडेशन प्रवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा हाल ही में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग शिखर अग्रवाल और आयुक्त राजस्थान फाउंडेशन को बधाई दी। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थानी डायसपोरा पूरी दुनिया भर में मजबूत स्थिति में है और उनका राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने डायसपोरा के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए उनसे निरंतर संवाद करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी नीति 2025 के क्रियान्वयन, राजस्थान डेवलपमेंट सपोर्ट पोर्टल, प्रवासी राजस्थानी आउटरीच कार्यक्रमों के आयोजन, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चौप्टर्स के विस्तार तथा निवेश, सांस्कृतिक जुड़ाव आदि गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनाए गए ‘राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग’ को मजबूत करने एवं इसके माध्यम से राज्य के विकास में प्रवासियों की भूमिका को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी कार्यों और योजनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में राजस्थान फाउंडेशन से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और वर्तमान एवं भविष्य की गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!