Dark Mode
युवा संबल मेला मंगलवार को

युवा संबल मेला मंगलवार को

चूरू। रोजगार सेवा निदेशालय, राजस्थान तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवा आशार्थियों के लिए मंगलवार, 21 जुलाई, 2026 को सवेरे 10 बजे मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल, चूरू में एक दिवसीय युवा संबंल मेला आयोजित किया जाएगा। शिविर में राज्य के 10 वीं उत्तीर्ण तथा आईटीआई, पॉलीटेक्निक, बीटेक आदि तकनीकी योग्यता प्राप्त शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., प्रथम ऐज्यूकेशन फाउण्डेशन प्रा.लि., जेब्रस इंडिया ओपीसी प्रा. लि., सीआईआई एमसीसी, यूनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंश प्रा.लि., स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, इनोविजन लिमिटेड, कंफर्ट सॉल्यूशन, एनएसएसएस सिक्योरिटीज प्रा. लि. इत्यादि निजी क्षेत्र कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 2000 रिक्त पदों के विरूद्ध बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वरोजगार, ऋण योजना तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जिला उद्योग केन्द्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महिला अधिकारिता विभाग, आरएसएलडीसी विभाग, अनुजा निगम द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। बेरोजगार आशार्थी अपने मूल शैक्षणिक, फोटोयुक्त पहचान पत्र दस्तावेज मय प्रतिलिपि व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार सहायता शिविर में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये आशार्थी जिला रोजगार कार्यालय, चूरू में सम्पर्क किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!