प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झालाटाला अन्तर्गत कराया योग
लक्ष्मणगढ । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिदरका में योग प्रशिक्षक दुष्यंत कुमार शर्मा ने योग कराया । प्रधानाध्यापक सोहनलाल ने बताया कि छात्र छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकसित करने के लिए योग आवश्यक है । सूर्य नमस्कार हलासन चक्रासन सर्वांगासन भुजंगासन ताडासन एवं वृक्षासन आदि के साथ भ्रामरी प्राणायाम अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास भी कराया । इस अवसर पर रत्तीराम नन्द राम अमर सिंह भुवनेश सुमन अनिता रविन्द्र राजी बाई गीता संजीदा खुशबू सपना दिनेश चंद वर्षा काजू गौरव आदि मौजूद रहे।