कर्नाटक में दुकानदार ने वर्कर को जिंदा जलाया
लोगों से कहा- कंरट से हुई मौत; पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
मेंगलुरु . कर्नाटक के मेंगलुरु में किराने की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपने यहां काम करने वाले वर्कर को जिंदा जलाकर मार डाला। उनके बीच किसी छोटी सी बात पर विवाद हुआ था। दुकानदार ने लोगों को बताया कि वर्कर की मौत बिजली का कंरट लगने के चलते हुई थी। वह वर्कर को हॉस्पिटल लेकर गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने जांच की तो मौत की असली वजह सामने आई।
जांच में पता चला ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है
मेंगलुरु साउथ की पुलिस ने 32 साल के आरोपी दुकानदार तौसिफ हुसैन को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप जैन ने बताया कि पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जांच में यह साबित हो गया कि यह हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है। इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने भी हत्या की बात कबूल ली।
कर्नाटक के बेलगावी में एक ऐसी ही घटना और सामने आई है। यहां दो लोगों ने एक जैन मुनि को मार डाला। इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर एक बोरवेल में फेंक दिए। आरोपियों के पहचान नारायण बसप्पा मोदी और हसन दलायथ के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आरोपी ने जैन मुनि से उधार लिया था। हाल ही में जैन मुनि ने रुपए वापस मांगे तो उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।कर्नाटक के बेलगावी में एक ऐसी ही घटना और सामने आई है। यहां दो लोगों ने एक जैन मुनि को मार डाला। इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर एक बोरवेल में फेंक दिए। आरोपियों के पहचान नारायण बसप्पा मोदी और हसन दलायथ के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आरोपी ने जैन मुनि से उधार लिया था। हाल ही में जैन मुनि ने रुपए वापस मांगे तो उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।