Dark Mode
iPhone पर WhatsApp डुअल अकाउंट फीचर एक्टिव, जानें कैसे करें इस्तेमाल

iPhone पर WhatsApp डुअल अकाउंट फीचर एक्टिव, जानें कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने iPhone यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब एक ही डिवाइस पर मल्टीपल व्हाट्सएप अकाउंट चलाना आसान हो गया है। यह अपडेट iOS के बीटा वर्जन में उपलब्ध है और जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। अगर आपके पास पर्सनल और प्रोफेशनल नंबर अलग-अलग हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट साबित होगा।


स्विच करना आसान
सेटिंग्स में Account List नाम का सेक्शन आएगा और फिर QR-कोड आइकन के पास बटन होगा, जिससे अकाउंट बदलना सरल होगा। हर अकाउंट का चैट हिस्ट्री, बैकअप, प्राइवेसी सेटिंग्स अलग होगी। खास बात यह है कि जब काई मैसेज दूसरे अकांउट पर आएगा, तो नोटिफिकेशन में यह भी दिखेगा कि यह किस अकाउंट का मैसेज है।


सिक्योरिटी फीचर्स
अकाउंट स्विच करते वक्त एप लॉक (Face ID, पासकोड) भी सपोर्ट करेगा, जिससे सुरक्षा बनी रहेगी। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए टेस्टिंग में है। वाइडर रोलआउट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।


क्यों है यह फीचर खास?
बहुत से iPhone यूजर दो नंबर (पर्सनल + वर्क) इस्तेमाल करते हैं। अब उन्हें अलग एप जैसे (WhatsApp Business) की जरूरत कम पड़ेगी। स्विचिंग सहज होगी और अकाउंट्स के सेटिंग्स में मिश्रण नहीं होगा। प्रत्येक अकांउट अपनी पहचान बनाए रखेगा। यह फीचर iOS पर लंबे समय से मांग में था और इसके आने से WhatsApp यूजर्स को अधिक नियंत्रण और लचीलापन मिलेगा।


ध्यान देने वाली बातें
यह अभी बीटा वर्जन में है। अभी सभी यूजर्स के फोन में यह फीचर नहीं होगा। अकाउंट जोड़ने के लिए दूसरा नंबर जरूरी होगा और एप का अपडेट और टेस्ट फ्लाइट इंस्टॉलेशन जरूरी हो सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!