कॉन्स्टेबलके 3000 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 1191 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म 1 सितंबर 2023 से भरे जाएंगे। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 8 हजार रुपए से 9 हजार रुपए तक हर महीना स्टाइपेंड मिलेगा।
एम्स रायबरेली ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर जूनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अगस्त है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें कंप्यूटर साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न डिसिप्लिन में 55 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सिलेक्शन होने पर 2.20 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 11 अगस्त 2023 है।
तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर है। तमिलनाडु पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन तमिल और इंग्लिश भाषा में होगा।
चंडीगढ़ प्रशासन ने शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) (प्राइमरी टीचर कक्षा एक से पांच तक) की भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीना मिलेगा।आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।
आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।