Dark Mode
Ukraine पर रूस के मिसाइल हमले में किशोर समेत दो लोगों की मौत

Ukraine पर रूस के मिसाइल हमले में किशोर समेत दो लोगों की मौत

यूक्रेन पर रूस के हवाई हमले में शनिवार को एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, रूस ने यूक्रेनी युद्धक विमान और विभिन्न प्रांतों में कई ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया।
यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब रूस युद्ध में बढ़त हासिल कर रहा है जबकि यूक्रेन को कथित तौर पर सैन्य साजो-सामान की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन के निप्रोपेट्रोवस्क प्रांत के गवर्नर एस. लइसाक ने कहा कि चेर्वोनोरिहोरिव्का शहर में हुए हमले में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि 22 वर्षीय युवक घायल हो गया।


इसके अलावा, दोनेत्स्क प्रांत में हुए हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने यूक्रेन की सीमा से लगे रोस्तोव क्षेत्र में 41 ड्रोन को नष्ट कर दिया।

इसने कहा कि अन्य दो प्रांतों में भी पांच ड्रोन को नष्ट किया गया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वायु सेना ने पोक्रोव्स्क के ऊपर एक यूक्रेनी मिग-29 लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!