Dark Mode
सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, एक लाख की नगदी सहित जेवरात चोरी

सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, एक लाख की नगदी सहित जेवरात चोरी

टोंक। कोतवाली पुलिस थाना क्षैत्र के वार्ड नंबर 23 कच्ची बस्ती स्थित एक सूने मकान से चोर एक लाख  रू. की नगदी सहित ढाई-तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गये, परिवारजन जयपुर में किसी शादी समारोह में भाग लेने गये हुये थे। मिली जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर रोड़ स्थित श्रीनाथ प्लाजा के सामने कच्ची बस्ती निवासी ताहीर अली पुत्र मेहमूद अली सोमवार को अपने भतीजे की बारात में परिवार के साथ जयपुर गये हुये थे, मंगलवार सुबह वापस आकर देखा तो मकान के तीनों कमरे के ताले टूटे पड़े थे तथा घर में बक्से, आलमारी से सोने की दो बालियां, एक सोने का नेकलेस, चांदी की दो पायजेब, एक लाख रू. की नगदी सहित चोर कपड़े तथा आर्टिफेयिल ज्वेलरी तक चुरा ले गये। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाये है।  पुलिस ने ताहिर अली की रिपोर्ट पर अनुसंधान शुरू किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!