Dark Mode
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विशेष अभियान में निजी चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण पर रहेगा जोर

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विशेष अभियान में निजी चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण पर रहेगा जोर

15 से 30 अक्टूबर तक चलेगा विशेष गहन अभियान, एचपीआर-एचएफआर पंजीकरण और आभा आईडी से स्वास्थ्य रिकॉर्ड जोड़ने के लिए किया जाएगा जागरूक

धौलपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 15 से 30 अक्टूबर 2026 तक विशेष गहन अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना तथा चिकित्सकों, अस्पतालों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के निजी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों का हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री में तथा निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री में पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में संचालित एचएमआईएस, एलएमआईएस एवं फार्मेसी प्रणालियों को डिजिटल मिशन से एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डॉ. मीणा ने बताया कि अभियान के तहत मरीजों को आभा आईडी के प्रति जागरूक कर उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट एवं स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेजों के प्रबंधन में सुविधा मिल सकती है। निजी चिकित्सा संस्थानों से सहयोग की अपील सीएमएचओ ने जिले के सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, चिकित्सकों एवं फार्मेसी संचालकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अपनाने से स्वास्थ्य रिकॉर्ड का प्रबंधन बेहतर बनाने और मरीजों को तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!