Dark Mode
ज्ञान का मार्ग बनाता है हर आत्मा को महात्मा : सुरेंद्र कसाना

ज्ञान का मार्ग बनाता है हर आत्मा को महात्मा : सुरेंद्र कसाना

बयाना । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उपसेवा केंद्र उच्चैन में अतिथियों के रूप में बयाना से संजय भास्कर गुर्जर समाज के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र कसाना व पत्रकार सौरभ अग्रवाल ने ब्रह्माभोजग्रहण किया। सर्वप्रथम उच्चैन उपसेबा केंद्र प्रमुख बी के बहन ज्योति ने अतिथियों का तिलक बैज लगाकर स्वागत किया तथा शिव बाबा की महिमा का बखान करते हुए राजयोग कराया। तत्पश्चात बहनों ने अतिथियों को ब्रह्माभोज परोसा। भोजन ग्रहण करते हुए अतिथियों ने भोजन प्रसाद की खूब सराहना की।संजय भास्कर ने कहा कि ब्रह्माभोज दुनिया का पवित्र भोज है जिससे मनुष्य जीवन सम्पूर्ण पवित्र बन जाता है जिसे हर आत्मा को ग्रहण करना चाहिए। गुर्जर समाज के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र कसाना ने कहा कि यदि किसी भी आत्मा को मन, वचन, कर्म से भाग्यबान बनना हो तो समय पर ब्रह्माभोज अवश्य करना चाहिए जिससे सम्पूर्ण जीवन ही पवित्र बन जाता है। पत्रकार सौरभ अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे विश्व में चलने वाले ब्रह्माकुमारी आश्रम टेंशन समाप्त कर अटेंशन की टेबलेट देने का काम करते हैं तथा आश्रम से मिलने वाले चरणामृत,ज्ञानमृत,भोग,टोली प्रसाद तथा ब्रह्माभोज से हर आत्मा पतित से पावन बन जाती है। अंत में बी के बहन ज्योति ने अतिथियों को टोली प्रसाद के साथ ईश्वरीय सौगात भेट की तथा शुभ आशीष दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!