जिले में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा औचक निरीक्षण
भीलवाडा। मंत्री के निर्देशानुसार एवं विधिक माप विज्ञान विभाग के नियंत्रक द्वारा गठित विशेष दल की ओर से जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत बुधवार को टीम ने भीलवाड़ा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री दाता एचपी सेंटर पर सत्यापन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए जाने पर नियमानुसार ₹500 की शास्ति वसूल की गई। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति निर्धारित मात्रा के अनुरूप सही पाई गई। टीम द्वारा श्री दाता एचपी सेंटर, श्री विराट पेट्रोलियम, गर्ग पेट्रोलियम, एचएसडी साइट, डीके फिलिंग स्टेशन एवं यूएचएफ फिलिंग स्टेशन पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, पेट्रोल एवं डीजल की सही मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं संबंधित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।